×

Varanasi News: काशी-अयोध्या से श्रीलंका तक ब्रह्मराष्ट्र एकम करेगी 45 दिवसीय श्री राम पग यात्रा

Varanasi News: काशी-अयोध्या से श्रीलंका तक ब्रह्मराष्ट्र एकम करेगी 45 दिवसीय श्री राम पग यात्रा

Varanasi News: काशी-अयोध्या से श्रीलंका तक ब्रह्मराष्ट्र एकम करेगी 45 दिवसीय श्री राम पग यात्रा

22 जनवरी 2024 अयोध्या में प्रभु श्री राम लला विराजमान होने जा रहे हैं। यह उत्सव देश के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है इसी उपलक्ष्य में काशी की सनातनी संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम दिनांक 2 फरवरी से 17 मार्च 2024 तक 45 दिवसीय श्री राम पग यात्रा हजारों लाखों रामभक्तो के साथ मिलकर, एकजुट होकर अयोध्या से श्रीलंका तक जा रही है।

यह यात्रा प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था को जागृत कर सभी युवाओं और सभी समुदाय व वर्गों में एकता समानता और अखंडता के सूत्र में बांधते हुए उन्हें अपनत्व के एहसास को दिखाना चाहती है। इसी संदर्भ में सस्था द्वारा श्रृंगेरी मठ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे सभी वर्ग समुदाय के लोग व विशिष्टजन उपस्थित रहे। साथ ही अब तक संस्था द्वारा किए गए अनेको धार्मिक व सामाजिक कार्य को एल. ई. डी स्क्रीन पर दिखलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी अतिथियों का अंग वख एवं माथे पे तिलक लगा के स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्रीराम दरबार की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन सभी अतिथियों द्वारा किया गया।

गणेश वंदना, राम झांकी और शिव झाकी की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक डॉ सचिन मिश्र द्वारा किया गया, साथ ही यह अपील किया कि इस राम पग यात्रा में भारी से भारी संख्या में लोग उपस्थित हों, और यात्रा को सफल बनाए।

कार्यक्रम में पदम् विभूषण पदम् श्री,  देवी प्रसाद द्विवेदी , पूज्य गुरु दिवाकर द्विवेदी,  मेयर अशोक तिवारी ,अन्नपूर्णा शास्त्री, चल्ला सुब्बा राव, राम प्रकाश दुबे (बीजेपी), पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले, डॉ अजीत सहगल, डॉ शिव शक्ति द्विवेदी, डॉ जगदीश पिल्लई, डॉ वीके मिश्र, कवि सूरज मणि, कुशाग्र मिश्र संतोष कश्यप, विजय त्रिपाठी, कमलेश शुक्ला, हरीश वालिया (खत्री समाज), दीपक अस्थाना, मनोज श्रीवास्तव (कायस्थ समाज), वंरिद्र निषाद (केवट समाज) और संस्था के सभी सहयोगी उपस्थित रहे।

राहुल सिंह (अध्यक्ष सेवा भारती काशी प्रात) डी के एन पांडेय, श्री राम द्विवेदी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। सांय 6 बजे सभी विशिष्टजन एवं अतिधिजनों के साथ संस्था की ओर से बैठक भी की गई

Share this story