×

Varanasi News: बनारस साहित्य काशी साहित्य कला उत्सव

fvvd

Varanasi News: बनारस साहित्य काशी साहित्य कला उत्सव 

साहित्य कला एवं संस्कृति के विविध रंग। कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत

बनारस लिट् फेस्ट काशी साहित्य-कला उत्सव (दूसरा संस्करण) तिथियों- 10-12 फरवरी, 2024

कार्यक्रम स्थल- रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोआपरेशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर, सिगरा वाराणसी, बनारस क्लब एवं अन्य स्थल।

बनारस लिट् फेस्ट: काशी साहित्य कला उत्सव 10 फरवरी से, तीन दिवसीय आयोजन में दिखेंगे  साहित्य, कला-संस्कृति के विविध रंग।

 साहित्य, संगीत, रंगमंच, सिनेमा, ललित कला, भाषा, समाज और शिक्षा समेत विविध विधाओं और अनुशाशनो के महत्वपूर्ण लेखक, कलाकार आलोचक कथाकार ,कवि संगीतकार बुद्धिजीवियों से  काशी होगी गुलजार।

बनारस की मिट्टी से जुड़े सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार समीर अंजान, लोकप्रिय अभिनेता आशुतोष राणा, प्रख्यात चित्रकार लेखक ढब्बू' के नाम से चर्चित आबिद सुरती साहित्य अकादमी विजेता अरुण कमल, उदय प्रकाश, बड़ी नारायण, उदय भरयण सिंह समेत कई अन्य जाने-माने लेखक, कलाकार और संस्कृतिकर्मी मौजूद थे.

काशी तुम्हें नमन, विश्व भाषा के रूप में हिंदी, विश्व एकत्व का मूल (वसुधैव कुटुम्बकम। साहित्य, लोकतंत्र और राष्ट्रवाद, बहुभाषी कविता पाठ, भारत दर्शन (लोक मुल्य सफरनामा, कवि सम्मेलन, मुशायरा, बहुभाषी कविता पाठ, बतकही आदि अनेक महत्वपूर्ण सत्रों में साहित्य-कला जगत के वैश्विक रचनाकार-बुद्धिजीवी विचार प्रकट करेंगे।

 सात विभिन्न क्षेत्रों में गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार एवं 11 विभूतियों को जप भारत सर्जक सम्मान भी 12 फरवरी को प्रदान किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल बनारस वलय वाराणसी। 15 जनवरी, 2024"चनास्स लिट् फेस्ट: काशी साहित्य-कला असव के दूसरे संस्करण का आगाज अगले गाठ 10 फरवरी से हो रहा है।

बनारस की गौरवशाली साहित्यिक-सांस्कृतिक परम्परा और साहित्य-कला-संस्कृति के व्यापक सरोकारों को समर्पित यह साहित्य उत्सव अपने पहले आयोजन से ही राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम हो गया है।


 काशी साहित्य कला उत्सव

साहित्य कला एवं संस्कृति के विविध रंग। कार्यक्षेत्र- सपूर्ण भारत 10 से 12 फरवरी तक सांस्कृतिक राजधानी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में देश-दुनिया के महत्वपूर्ण साहित्यकारों, लेखकों, संस्कृतिकर्मी, कवि- शायरों आलोचको विचारकों का मजबूत जमावड़ा होगा। अपने विषय सैविध्य और साहित्य कला-संस्कृति के समग्र संयोजन के कारण बनारस लिट् फेस्ट अग्रणी साहित्यिक मंचों में से एक के रूप में उभरा है, जो एक संवाठधनी आयोजन के रूप में बनारस और साहित्य के विविध रंगों का प्रतिनिधित्व करता है।

अध्यक्ष: दीपक मधोक,उपाध्यक्ष: अशोक कपूर,सचिव: वृजेश सिंह,धवल  अग्रवाल,कोषाध्यक्ष: मुकेश सिंह,संगठन मंत्री: पर्गेन्द्र कुमार

तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रत्येक दिन साहित्य, कला और संस्कृति में महत्वपूर्ण विचार और प्रस्तुतियों को देखने-सुनने का अवसर मिलेगा जिसमें कई विशिष्ट व प्रासंगिक आयामों को शामिल किया जाएगा।

बनारस लिए फेस्ट आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक एवं अचिव बृजेश सिंह अशोक कपूर (उपाध्यक्ष), गोविंद सिंह जी (मुख्य कार्यकारी निदेशक उत्कर्ष माइक्रो फाइनेस बैंक) अतुल सेठ, राहुल सिंह, एहसान खान, पं चन्द्र मौली उपाध्याय, धवल अग्रवाल (समन्वयक), घनश्याम दास, भरत शाठ, धर्मेण्ट कुमार ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन बनारस की गौरवशाली व समू साहित्य-कला परम्परा को संरक्षित करने एवं उसे विस्तार देने की पहल है।

पड़ा विभूषण पं साजन मिश्र, पद्म श्री राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री चन्द्रशेखर सिंह, पं वटभौति उपाध्याय, डॉ देवव्रत चौबे, और बनारस के अनेक विद्वानों, लेखकों, सास्कृतिक व्यक्तित्वों के सहयोग समर्थन एवं मार्गदर्शन में यह आयोजन हो रहा है।

जिसमें देश-दुनिया के सुपरिचित लेखक-कलाकार इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे, जैसे समीर अंजाल, आशुतोष राना, आबिद सुरती, अरुण कमल, वदी आारायण, आलोचक पेज कुमार मणि, पद्मश्री संतोष यादव, कवि-शायर वसीम बरेलवी, सुरेत शर्मा, जौटंकी विधा के दिग्गज पद्मश्री पडित राम दयाल शर्मा, वसिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया, कथाकार उपन्यासकार व सांसठ महुआ माजी, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी, राहुल देव, कथाकार शैलेन्द्र सागर, अखिलेश, गौतम चटजी, अवधेश प्रधान, व्योमेश शुक्ल, आशुतोष कुमार ठाकुर आदि शताधिक लेखक-विद्वाज हिस्सेदारी करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी अपनी पुस्तक FATHER, A  पर "टॉक ऑन प्रणय" सत्र में बात करेंगी। अंग्रेजी के चर्चित लेखक पत्रकार साहित्यकार भी भाग लेंगे जिनमें वरिष्ठ लेखक- पत्रकार राशिद किदवई, युगल जोशी, गजाला वहाब, उत्पल कुमार, बानीव्रत महता, अतुल ठाकुर शामिल हैं।

Share this story