×

Varanasi News: छात्राओं के बीच 26 जनवरी को घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा फहराने के अपिल के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया

frgd

Varanasi News: छात्राओं के बीच 26 जनवरी को घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा फहराने के अपिल के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया



वाराणसी 24 जनवरी,15 अगस्त 2022 आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरे देशवासियों ने 13 से 15 अगस्त तक स्पेशल मोमेंट घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के तहत पूरे जोश खरोश के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगा को फहराया था।

उसी को देखते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार राय, कालेज की प्रधानाचार्या डा० प्रियंका तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल केशरी, कोषाध्यक्ष नन्द कुमार टोपी वाले, के नेतृत्व में मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में छात्राओं के बीच जागरूकता के तहत राष्ट्रध्वज तिरंगा देकर यह शपथ दिलाया गया कि तिरंगे के प्रति प्यार वह सम्मान दिखाने के लिए वह अपने-अपने घरों पर 26 जनवरी को तिरंगा फहरायेगी या घर पर लगाएंगी।

fjh

 उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए समस्त समाजसेवियों ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। उस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद तो हो गया था। लेकिन हमारे पास अपना बनाया हुआ नियम कानून नहीं था। इस लिहाज से 26 जनवरी 1950 बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।

क्योंकि उस दिन हम भारतीयों के द्वारा बनाए गए संविधान को लागू किए और उस संविधान के हिसाब से हम अपने देश का नियम कानून चलाते हैं। वह संविधान जो हमारे भारतीयों को मौलिक अधिकार देता है।

जिसकी वजह से धर्म जाति लिंग और आर्थिक भेदभाव के बिना सब को योग्यता के अनुसार अवसर की समानता मिलती है। इस पावन दिवस को हम बड़े हर्षोल्लास के रूप में मनाते हैं और इस बार हम 26 जनवरी को जो गणतंत्र दिवस मनाएंगे उसको हर घर में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे यही हमारा संकल्प है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से:- मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, डॉ प्रियंका तिवारी, अनिल केसरी, नंदकुमार टोपी वाले, श्याम दास गुजराती,ललित गुजराती,बी. डी. टकसाली सहित सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।

Share this story