Varanasi News: पिस्टल दिखाकर मुफ्त पेट्रोल भरवाने का आरोप, हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस का शिकंजा
जानकारी के मुताबिक गड़खड़ा निवासी विवेक उपाध्याय उर्फ गोलू शनिवार देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचा। आरोप है कि उसने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए पिस्टल लहराई और दहशत का माहौल बनाकर मुफ्त में पेट्रोल भरवा लिया। विरोध करने पर कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद सिंधोरा पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पेट्रोल पंप संचालक विशाल कुमार सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
डीसीपी नीतू कादयान की सख्ती से बढ़ा दबाव
सूत्रों के अनुसार डीसीपी गोमती ज़ोन नीतू कादयान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में गोमती ज़ोन पुलिस लगातार अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
