Varanasi News: वाराणसी में यौन शोषण के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, एसीपी सारनाथ के आदेश पर 14 दिनों बाद मुकदमा दर्ज

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने अपने ही गांव के लड़के पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने 15 जुलाई सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की शादी 9 साल पहले महोबा जिले में हुई थी। वही पीड़िता के पति से अनबन होने के बाद दोनों का तलाक हो गया। पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। पीड़ित महिला के गांव के ही एक लड़के ने उससे शादी करने का वादा किया और पीड़िता को ले जाकर वाराणसी शहर के चन्द्रा चौराहे पर विश्वनाथ यादव के मकान में रहने लगा।
युवक ने पीड़ित महिला को अकेली समझ कर मजबूरी का फायदा उठाया और उसे विवाह का झांसा देकर चार माह तक उसका यौन शोषण करता रहा। महिला ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो युवक हीला हवाली करने लगा। 29 वर्षीय पीड़िता चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसके 3 बच्चे जाह्नवी, परीबा, तन्वी, हैं। वही चौबेपुर पुलिस ने एसीपी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देश के बाद 14 दिनों बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।