×

Varanasi News: वाराणसी औसानगंज प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया निपुण समारोह

Varanasi News: वाराणसी औसानगंज प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया निपुण समारोह

वाराणसी। शासन के द्वारा प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में चलाए जा रहे निपुण समारोह के तहत दारानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय औसानगंज में शुक्रवार को निपुण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विग्यालय प्रबंध अतुल सिंह और कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व पार्षद दारानगर मनोज यादव ने मेधावी बच्चों को और उनके परिजनों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद मनोज यादव का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंध अतुल सिंह ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो बच्चे स्कूल और कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं कल यही हमारे देश का भविष्य बनेंगे। देश के तरक्की और विकास का रास्ता शिक्षा और युवाओं से होकर ही गुजरता है। इन दोनों के बिना देश की उन्नति नहीं हो सकती है। वहीं पूर्व पार्षद मनोज यादव ने विद्यालय में पढ़ रहा है बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को मन लगा कर पढ़ने और अपने माता पिता का नाम रौशन करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की शिक्षक सीमा देवी पूजा देवी रजनी देवी गीता देवी आरती गुप्ता सुनील चौरसिया समेत अन्य मौजूद थें।

Share this story