×

Varanasi News: 17वें जवनका मंगल में दिखेगा भक्ति के साथ मस्ती का रंग 25 महिलाओं और 11 किन्नरों का होगा सम्मान

Varanasi News: 17वें जवनका मंगल में दिखेगा भक्ति के साथ मस्ती का रंग 25 महिलाओं और 11 किन्नरों का होगा सम्मान

Varanasi News: 17वें जवनका मंगल में दिखेगा भक्ति के साथ मस्ती का रंग 25 महिलाओं और 11 किन्नरों का होगा सम्मान

वाराणसी। सामाजिक संस्था लोक चेतना उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पिछले 16 वर्षों से होली के बाद पड़ने वाले तीसरे मंगलवार को वरुणापुल स्थित लाल बहादुर शास्त्री घाट पर भव्य "जवनका मंगल" कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है।

इस बार 17वां जवनका मंगल कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें भक्ति के साथ मस्ती का भी रंग दिखाई देगा। इस अवसर पर 25 महिलाओं और 11 किन्नरों को भी सम्मानित किया जाएगा। जवनका मंगल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जो वरुणा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 9 अप्रैल को सायंकाल 6:00 बजे से 'जवनका मंगल' कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

पराड़कर स्मृति भवन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोक चेतना महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जहां नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति की जाएगी।

वहीं बाल कलाकारों द्वारा समूह नृत्य भी आयोजित होगा, जिससे लोग मस्ती का एहसास करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा नामी गिरामी बिरहा कलाकार अपनी खास प्रस्तुति देंगे। पांच कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। इसी क्रम में कथक नृत्य, तबला, बांसुरी की जुगलबंदी भी रहेगी। मां वरुणा की आरती भी कराई जाएगी।

जवनका मंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और प्रज्ञा प्रवाह के केंद्रीय सदस्य रामाशीष सिंह होंगे। इनके अलावा दीप प्रज्वलित करने हेतु पांच अन्य विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोक चेतना के अध्यक्ष के. के. आरेफिन, उपाध्याय के साथ ही निशांत बरनवाल, कौशल सिंह, शमशुल आस्क सिंह, भानु प्रताप राय, राहुल अवस्थी, बृजेश श्रीवास्तव एवं राजन सिंह उपस्थित रहे।

Share this story