×

Varanasi News: थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा 02 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा 02 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार

थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा 02 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से गोकशी हेतु 01 अदद कन्टेनर ट्रक में लादकर ले जाये जा रहे 30 राशि गोवंश (26 राशि जिन्दा व 04 राशि मृत) बरामद।

 पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं  सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा एक कन्टेनर ट्रक में 30 राशि गोवंश को क्रूरतापूर्वक लादकर प्रयागराज से पश्चिम बंगाल और बिहार अवैध रूप से ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए।

आज दिनांक 03.04.2024 को समय 02.45 बजे अभियुक्तगण 1. मो0 लईक पुत्र मो० अहमद निवासी बारा थाना बारा प्रयागराज अस्थायी पतामीरपुर थाना-पिपरी जनपद कौशाम्बी 2. मो0 इरफान पुत्र मो० अबरार निवासी करारी थाना करारी जनपद कौशाम्बी को मोहनसराय हाईवे जी.टी. रोड थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

कब्जे से 01 अदद कन्टेनर ट्रक में क्रूरतापूर्वक लादे गये 26 राशि जिन्दा व 04 राशि मृत गोवंश बरामद हुए। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-072/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 429 भा०द०वि० पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग गोवंशो को अलग-अलग जगहों से ले जाकर बिहार राज्य में एकत्रित करते हैं, इसके बाद हम लोग उक्त गोवंशों को बिहार से ट्रक व कन्टेनर में लादकर पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जाते हैं, आज भी ले जा रहे थे किन्तु आप लोगों ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1. मो० लईक पुत्र मो० अहमद निवासी बारा थाना बारा प्रयागराज अस्थायी पता मीरपुर थाना पिपरी जनपद
कौशाम्बी उम्र करीब 23 वर्ष

2. मो0 इरफान पुत्र मो० अबरार निवासी करारी थाना करारी जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 23 वर्ष

बरामदगी का विवरण

30 राशि गोवंश (26 राशि जिन्दा व 04 राशि मृत) व 01 अदद कन्टेनर ट्रक रजि० नं0 - HR38 T6372

अभियुक्त मो० इरफान का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0-064/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सचेण्डी कमिश्नरेट कानपुर।

2. मु0अ0स0-0202/2021 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि() थाना सचेण्डी कमिश्नरेट कानपुर।  3.मु0अ0स0-0586/2017 धारा 11 पशु क्रूरता अधि० थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज।

4. मु0अ0स0-0571/2019 धारा 5ए/8 गो हत्या निवारण अधि() थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

5. मु0अ0स0-092/2016 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि) व ।। पशु क्रूरता निवारण अधि० थाना रोहनियां कमि) वाराणसी।

अभियुक्त मो० लईक का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 273/2015 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गो हत्या निवारण अधि० व 11 पशु क्रूरता अधि० थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

2. मु0अ0स0 310/2017 धारा 3/5ए/8 गो हत्या निवारण अधि० थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी। 3. मु0अ0स0 038/2021 धारा 279/337/338/427 भा.द.वि. थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पु‌लिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 राहुल रंजन थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 राजदर्पण तिवारी थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 अजय गुप्ता थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 सुधीर कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

Share this story