×

Varanasi news: पान दुकानदार की बेटी मुस्कान को मिली 21 लाख की स्कॉलरशिप...

Varanasi news: पान दुकानदार की बेटी मुस्कान को मिली 21 लाख की स्कॉलरशिप...

वाराणसी। मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। इसका उदाहरण परमानंदपुर की छात्रा मुस्कान ने प्रस्तुत किया है, जिसे अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी को सफलता में बाधा नहीं बनने देना चाहिए।

डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा,

डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, "बड़े लक्ष्य तक पहुंचने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें। निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।"

सम्मानित छात्रा मुस्कान के पिता विनोद पटेल गांव में पान की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता प्रिया देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली मुस्कान की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

सम्मान समारोह में डॉ. आशा सिंह, विद्यालय की शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने मुस्कान की सफलता को कठिन परिश्रम, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी उससे प्रेरणा लेने की अपील की।

Share this story