×

वाराणसी में मकान का बारजा गिरा, साइकिल सवार समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

वाराणसी में मकान का बारजा गिरा, साइकिल सवार समेत तीन घायल; एक की हालत गंभीर वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में गेंदा फैक्ट्री के समीप बुधवार को एक मकान के दूसरे तल का बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार मकान मालिक राज नारायण जायसवाल अपने भवन के दूसरे तल पर स्थित बारजे की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान बारजे का एक हिस्सा अचानक ईंट-पत्थरों के साथ नीचे सड़क पर आ गिरा। घटना के समय मकान के नीचे से साइकिल लेकर गुजर रहे 46 वर्षीय दीपक सेठ मलबे की चपेट में आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई।  वहीं, पास में कचौड़ी बना रहे 35 वर्षीय संतोष और वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दीपक सेठ को तत्काल कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।  हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बारजे का हिस्सा गिरने के कारणों और मरम्मत के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में गेंदा फैक्ट्री के समीप बुधवार को एक मकान के दूसरे तल का बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार मकान मालिक राज नारायण जायसवाल अपने भवन के दूसरे तल पर स्थित बारजे की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान बारजे का एक हिस्सा अचानक ईंट-पत्थरों के साथ नीचे सड़क पर आ गिरा।

 

यह भी पढ़ें: कैंट स्टेशन के पास हाईवोल्टेज ड्रामा! राहगीरों से विवाद के बाद छह महिलाओं को पुलिस ने दबोचा

घटना के समय मकान के नीचे से साइकिल लेकर गुजर रहे 46 वर्षीय दीपक सेठ मलबे की चपेट में आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई।

वहीं, पास में कचौड़ी बना रहे 35 वर्षीय संतोष और वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दीपक सेठ को तत्काल कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

 तीन घायल

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बारजे का हिस्सा गिरने के कारणों और मरम्मत के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this story