×

Varanasi Kali Puja 2026: काशी की गलियों में काली पूजा की धूम, नवसंघ क्लब ने सजाया भव्य पंडाल

Varanasi Kali Puja 2026: काशी की गलियों में काली पूजा की धूम, नवसंघ क्लब ने सजाया भव्य पंडाल

वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में दीपावली के अवसर पर मां काली की पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मदनपुरा क्षेत्र के पांडेय हवेली स्थित नवसंघ क्लब की ओर से मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। आकर्षक सजावट और धार्मिक माहौल के बीच पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

दीपावली के अवसर पर काशी में बंगीय परंपरा के अनुसार मां काली की पूजा का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। नवसंघ क्लब का आयोजन भी इसी धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत कर रहा है। मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

काशी की गलियों में सजी धार्मिक छटा और पूजा पंडालों की भव्यता दीपोत्सव के उल्लास को और खास बना रही है।

Share this story