×

वाराणसी: चांदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स की 9वीं शाखा का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर

वाराणसी: चांदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स की 9वीं शाखा का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर

वाराणसी। शहर के चांदमारी क्षेत्र में मंगलवार को हरे कृष्ण ज्वेलर्स की नौवीं शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए शो-रूम का उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:30 बजे मुख्य अतिथि सियाराम जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। सियाराम जी हरे कृष्ण ज्वेलर्स के सबसे पुराने सदस्य एवं वरिष्ठ कार्य अधिकारी भी हैं।

इस अवसर पर ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांदमारी (स्टेट बैंक के सामने) इस नई शाखा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार किया गया है।

d

उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई। संतोष अग्रवाल ने बताया कि 10 ग्राम तक के सोने के आभूषणों की बनवाई पर 30 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी जा रही है। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट भी उपलब्ध है। साथ ही पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक बेहतर लाभ उठा सकते हैं।

हरे कृष्ण ज्वेलर्स से जुड़े चेतन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों और वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए खास कलेक्शन तैयार किया गया है। इसमें हीरे की अंगूठियां, कपल एंगेजमेंट बैंड, नोजपिन, लाइटवेट नेकलेस सेट और डायमंड चूड़ी सेट जैसे आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जो ग्राहकों को खासा पसंद आ रही है।

fg

उन्होंने यह भी बताया कि हर डायमंड ज्वेलरी के साथ जीआई सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता और शुद्धता का भरोसा मिलता है। यही वजह है कि ग्राहक उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में रौनक अग्रवाल ने सभी गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों, पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रंजना अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share this story