×

Varanasi Craime: थाना लक्सा पुलिस टीम व SOG/सर्विलास टीम द्वारा व्यापारी का अपहरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

 Varanasi Craime: थाना लक्सा पुलिस टीम व SOG/सर्विलास टीम द्वारा व्यापारी का अपहरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार 

 Varanasi Craime: थाना लक्सा पुलिस टीम व SOG/सर्विलास टीम द्वारा व्यापारी का अपहरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार 

थाना लक्सा पुलिस टीम व SOG/सर्विलास टीम कमि० वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा व्यापारी का अपहरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त चन्द्रिका राम को गिरफ्तार कर मुकदमे का सफल अनावरण किया गया।

 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी लुट हत्या की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वाछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना लक्सा व SOG सयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-0030/2024 धारा 364 भादवि (तरमीम धारा 302/201/120बी भा०द०वि०) थाना लक्सा कमिश्ररेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्द्रिका राम पुत्र स्व० मुशी राम नि० ग्राम मूडी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 51 वर्ष को थाना क्षेत्र लका में विश्वसुन्दरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण- दिनांक 08.05.2024 को जावेद अहमद पुत्र स्व० हाजी इमरान निवासी म०नं०- सी-12/3 काजीपुरा कला काली महल थाना चेतगंज वाराणसी द्वारा सूचना दी गयी कि वादी के बड़े भाई दिनांक 07-05-2024 की शाम 4.30 बजे अपनी हीरो स्प्लेण्डर मो० सा० न0-UP65BY5805 से नई सडक स्थित दुकान के माल के सिलसिले में पड़ाव गये थे काफी विलम्ब होने के बाद वापस नहीं आने की सूचना पर थाना लक्सा पर जीडी न0-37 समय 17:17 बजे गुमशुदगी दर्ज की गयी।

बाद जांच पुनः जावेद अहमद उपरोक्त की तहरीर पर थाना लक्सा पर मु०अ०स०-0030/2024 धारा 364 भादवि पजीकृत कर विवेचना उ0नि0  आलोक सिंह यादव को आवंटित की गयी। जिसके क्रम में उच्चाधिकारीगणों के आदेश के क्रम में थाना लक्सा पुलिस टीम व SOG टीम के सयुक्त प्रयास से मुकटने का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त चन्द्रिका राम पुत्र स्व० मुशी राम नि० ग्राम मूडी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 51 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा जिसकी निशानदेही पर कटेसर पडाव रामगनर रोड सीमेन्ट गोदाम पहुंचे तो जहाँ पर अपहृत की हत्या की थी तथा अभियुक्त की निशान देही पर अपहृत के शरीर के हिस्से दोनो पैर विश्व सुदरी पुल के पास झाडी से व धड़ रायपुरिया नारायनपुर डिवाइडर हाजी पट्टी के बगल नाली से बरामद किया गया।

सर को गंगा नदी में फेंक दिए जाने के कारण बरामद नहीं हो सका, जिसके लिए प्रयास जारी है। अभियुक्त चन्द्रिका राम उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 02.20 बजे रात्रि दिनांक 17.05.2024 को विश्वसुन्दरी पुल थाना क्षेत्र लंका से गिरफ्तारी किया गया।

विवरण पूछताछ

पकड़े गये अभियुक्त चन्द्रिका राम पुत्र स्व० मुशी राम नि० ग्राम मूडी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि गुमशुदा व्यक्ति दावर बेग के संबंध से मुझे खोजा जा रहा था जिससे में डर गया था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया और बताया कि उक्त गुमशुदा व्यक्ति दावर बेग को कटेसर स्थित एक गोदाम में ले जाकर मेरे व मृतक बबलू हाजी द्वारा सर पर राड मारकर हत्या कर दी गयी तथा शरीर को बांके से काटकर अलग-अलग स्थानो- 1.सर गंगा नदी में , 2. दोनो पैर विश्व सुंदरी पुल के पास झाड़ी में 3.धड़ रामपुरिया नरायनपुर डिवाइडर हाजी पट्टी के बगल नाली में फेंक दिया गया था।

अपराध का विवरण

 मु0अ0स0-0030/2024 धारा 364 भादवि से तरमीम धारा 302/201/120बी भादवि थाना लक्सा कमि0 वाराणसी।

गिरफ्तारी की तिथि एवं स्थान

दिनांक 17.05.2024 स्थान विश्वसुन्दरी पुल के पास, थाना क्षेत्र लंका।

गिरफ्तार अभियुक्त

 चन्द्रिका राम पुत्र स्व0 मुंशी राम नि० ग्राम मूडी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 51 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

अपहृत/ मृतक दावर बेग का क्षत विक्षत शव बिना सिर के।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 

थाना लक्सा पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

2 उ०नि० आलोक सिंह यादव थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 पवन कुमार गुप्ता थाना लक्सा कमि० वाराणसी ।

4. उ०नि० घनश्याम गुप्ता थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

5. उ0नि0 प्रशिक्षु शिवम यादव थाना लक्सा कमि० वाराणसी ।

6 का० दिलीप कुमार थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

7. का० संदीप कुमार थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

SOG /सर्विलांस टीम

1.  उ0नि0 मनीष मिश्र SOG प्रभारी कमि० वाराणसी।

 2. 30नि0 अरुण प्रताप सिंह SOG कमि० वाराणसी।

 3. 30नि0 गौरव सिह SOG कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 अमित यादव सर्विलांस सेल वाराणसी ।

5 हे०का०चन्द्रभान यादव SOG कमि० वाराणसी।

6 हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह SOG कमि० वाराणसी।

 7 का० रामशंकर SOG कमि० वाराणसी।

8. का0 अश्वनी सिंह सर्विलास कमि० वाराणसी।

 9. का० पवन तिवरी SOG कमि० वाराणसी।

10. का० मनीष बघेल SOG कमि० वाराणसी।

Share this story