×

अंतिम विदाई में भावुक हुआ पुलिस परिवार, सिपाही महेश कुमार को सीपी और मंडलायुक्त ने दिया कंधा

वाराणसी। सारनाथ रेलवे स्टेशन के पीछे मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल महेश कुमार (25) की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि दी। साथी पुलिसकर्मी की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर रही।

आजमगढ़ जिले के गढ़वल निवासी महेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात थे। मंगलवार रात करीब एक बजे वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से फरीदपुर रिंग रोड की ओर से सारनाथ रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

स्टेशन के पीछे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सहजन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महेश को तत्काल पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के अनुसार, महेश कुमार वर्ष 2018 बैच के पुलिसकर्मी थे। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर डीसीपी वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।

डीसीपी ने बताया कि महेश कुमार मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मंडलायुक्त की एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात थे। उनके निधन के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर शोक व्यक्त किया और उसे कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

पुलिस आयुक्त ने दिवंगत सिपाही के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एक साथी के असमय चले जाने से पुलिस परिवार गमगीन नजर आया।

Share this story