×

राष्ट्रीय नदी का दर्जा मिलने की याद में कांग्रेस ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक, शीतला घाट पर हुआ पूजन

राष्ट्रीय नदी का दर्जा मिलने की याद में कांग्रेस ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक, शीतला घाट पर हुआ पूजन

वाराणसी। मां गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता की कामना को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शीतला घाट पर दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की पूजा कर उनके जल को स्वच्छ रखने और अविरल प्रवाह बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया। प्रदेश प्रमुख सेवादल प्रमोद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था।

उनके मुताबिक, यह फैसला देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। इसी निर्णय की स्मृति में वाराणसी में कांग्रेसजन प्रत्येक वर्ष शीतला घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन करते हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी होने के साथ ही देश की संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लिया गया था। गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है, इसके लिए धरातल पर प्रभावी काम और जनभागीदारी जरूरी है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी होने के साथ ही देश की संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लिया गया था।

गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है, इसके लिए धरातल पर प्रभावी काम और जनभागीदारी जरूरी है।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि गंगा की अविरल धारा, निर्मल जल और स्वच्छ घाटों को बनाए रखना सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन मां गंगा की गरिमा, पवित्रता और संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी होने के साथ ही देश की संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लिया गया था। गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है, इसके लिए धरातल पर प्रभावी काम और जनभागीदारी जरूरी है।

पूजन कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख सेवादल प्रमोद पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रवीण प्रकाश, वकील अंसारी, देवेंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी, नरसिंह दास, आकाश त्रिपाठी, सदानंद तिवारी, मोहम्मद इस्लाम, विनोद शुक्ला, प्रवीण सिंह, दीपक यादव, शशि सोनकर, गोपाल चौबे, मदन यादव, शकील जादूगर, आशीष, किशन यादव, विकास और रामजी गुप्ता सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story