×

काशी में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलकर घर लौटीं व्रती महिलाएं

वाराणसी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। भोर होते ही काशी के गंगा घाटों, सरोवरों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।

व्रती महिलाएं रात से ही सिर पर सूप और दउरा लेकर छठ घाटों की ओर पहुंचने लगी थीं। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और श्रद्धालु सूर्योदय की प्रतीक्षा में पूजा की तैयारियों में जुटे रहे।

सुबह सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की गई। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहागिनों की मांग में सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया।

अस्सी, तुलसी, दशाश्वमेध, शीतला, राजघाट और शास्त्री घाट सहित शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। गाजे-बाजे और छठ गीतों के बीच परिवारों के घाटों तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रातभर अपनी पूजा वेदी के पास अखंड दीप जलाकर छठी मइया की आराधना की।

अर्घ्य के बाद व्रती महिलाएं घर लौटीं और पूजा-अर्चना के बाद 36 घंटे से चले आ रहे निर्जला व्रत का पारण किया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो गया। पर्व के दौरान काशी के घाटों और आसपास के इलाकों में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Share this story