×

Varanasi Breaking News: भोर में गोलियों की गूंज से दहला बेनियाबाग, युवक की हत्या से सनसनी

Varanasi Breaking News: भोर में गोलियों की गूंज से दहला बेनियाबाग, युवक की हत्या से सनसनी
तड़के गोलीबारी में युवक की मौत, आरोपियों की तलाश तेज

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग स्थित हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने राजन नामक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

Varanasi Breaking News: भोर में गोलियों की गूंज से दहला बेनियाबाग, युवक की हत्या से सनसनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजन को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने की भी जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद अथवा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस टीम परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की तहरीर एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संदिग्धों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this story