15 नवंबर को नाटी इमली के गणेश मंडपम में होने वाले सम्मेलन में करीब 2,000 ब्राह्मणों के जुटने की संभावना
वाराणसी। रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के होटल जियोन में भारत माता मिशन के तत्वावधान में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के युवा मंच के 101 पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महासभा के नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पदों पर कार्यरत पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में भारत माता मिशन के पीठाधीश्वर विवेक चैतन्य, मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजित मिश्र और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जे.पी. मिश्र ने केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित गंगा सहाय पाण्डेय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय, विवाह संयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरविन्द कुमार त्रिपाठी और राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योत्सना बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पाठक, सौम्या चौबे, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आर.एस. पाण्डेय, स्वाति मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल चौबे समेत अनेक अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनुराग पाण्डेय, जिला अध्यक्ष कान्हा पाण्डेय सहित युवा मंच के 101 पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पी.पी. आनंद मिश्रा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार, सभागार में जगह कम पड़ने के कारण कई लोग बाहर लॉबी में खड़े नजर आए।
कार्यक्रम की सफलता पर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी 15 नवंबर 2026 को वाराणसी के नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में आयोजित होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सम्मेलन में लगभग 2,000 ब्राह्मणों के शामिल होने की संभावना जताई।
समारोह के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एकजुटता और सहभागिता का संदेश दिया।
