×

वाराणसी में दर्दनाक हादसा! तालाब में गिरी मकान की दीवार, दो मासूम बहनों की डूबकर मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

वाराणसी में दर्दनाक हादसा! तालाब में गिरी मकान की दीवार, दो मासूम बहनों की डूबकर मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की जान चली गई। तालाब किनारे बने मकान की दीवार अचानक ढहकर पानी में गिर गई। हादसे के समय परिवार के छह सदस्य मकान के बाहर बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे।

दीवार गिरने से सभी तालाब में जा गिरे। किसी तरह चार लोग बाहर निकल आए, जबकि दो मासूम बच्चियां पानी में डूब गईं। सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव बरामद किए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने अपने स्तर से बच्चियों की तलाश की, लेकिन रात में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुबह तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद आफिया और फलक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, बच्छाव गांव के पश्चिमपुरा निवासी अय्युदीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ तालाब किनारे मकान बनाकर रहते हैं। उनके साथ परिवार के चार भाइयों के परिवार भी रहते हैं। बीती रात अय्युदीन उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर और तीन बेटियां रोशनी (8), आफिया (6) व फलक (4) मकान के बाहर बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे।

देर रात अचानक तालाब की तरफ की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ सो रहे परिवार के सदस्य भी तालाब में जा गिरे। हादसे के बाद किसी तरह अय्युदीन, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर और बेटी रोशनी पानी से बाहर निकल आए। लेकिन आफिया और फलक गहरे पानी में चली गईं। रात के अंधेरे और तालाब में अधिक पानी होने के कारण दोनों बच्चियों को तत्काल तलाशना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने अपने स्तर से बच्चियों की तलाश की, लेकिन रात में सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने अपने स्तर से बच्चियों की तलाश की, लेकिन रात में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुबह तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद आफिया और फलक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुबह तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद आफिया और फलक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दो बेटियों को खोकर बेसुध हुई मां

एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। मां तबस्सुम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी दोनों बेटियों को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। आसपास की महिलाएं उन्हें संभालने और ढांढस बंधाने में जुटी रहीं। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share this story