×

वाराणसी: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Varanasi News, Ramnagar Police, POCSO Act, Minor Girl Rape Case, Varanasi Crime News, Ramnagar Crime, Uttar Pradesh Crime News, BNS Case, Varanasi Police, Live Bharat News

वाराणसी। रामनगर थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर 1 जुलाई को रामनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान गुरुवार को पुलिस ने फहीम खान (37 वर्ष) निवासी मछरहट्टा, रामनगर को भूसा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल प्रभाकर राव तथा सेवानिवृत्त कांस्टेबल सदानंद चौरसिया शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this story