×

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित, 20 जनवरी से वाराणसी मंडल में परीक्षाएं

Kashi Dev Deepawali 2026, Dashashwamedh Ghat Maha Aarti, 51000 Diyas Varanasi, Indian Army Band Varanasi, 39 GTC Military Band, Dev Deepawali Celebration, National Pride in Kashi, Ganga Aarti Varanasi, Bhagirath Shaurya Samman, Martyrs Family Honour, Amar Jawan Jyoti Memorial, Indian Armed Forces, Patriotic Songs Varanasi, Ganga Seva Nidhi, Ganga Cleanliness Campaign, Varanasi News, Kartik Purnima Festival, Dev Deepawali Special Event

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी मंडल में प्रायोगिक परीक्षाएं दूसरे चरण में 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस चरण में वाराणसी के अलावा मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर और गोरखपुर मंडल भी शामिल हैं।

परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश में प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में संपन्न कराई जाएंगी। पहले चरण की परीक्षाएं 11 जनवरी से 19 जनवरी 2027 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में होंगी। वहीं दूसरे चरण में शामिल मंडलों में 20 से 28 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालयों में आयोजित होंगी। इन विषयों के अलावा अन्य विषयों का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।

परिषद ने आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने की व्यवस्था भी निर्धारित की है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट एक जनवरी 2027 से सक्रिय होगी। हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक भी ऑनलाइन भेजे जाएंगे। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित अंक भी इसी प्रक्रिया के तहत अपलोड किए जाएंगे।

विद्यालय स्तर पर प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होंगी। वहीं कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परिषद ने विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसे परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। परीक्षकों की नियुक्ति और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए विद्यालयों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this story