×

वाराणसी में अनूठी पहल से मिला सम्मान और आभार को बढ़ावा, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचा संदेश

वाराणसी में अनूठी पहल से मिला सम्मान और आभार को बढ़ावा, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचा संदेश

वाराणसी। अनाम प्रेम की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन, डाकघर और अस्पताल सहित विभिन्न विभागों में पहुंचकर वहां कार्यरत कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ, मिठाई और अनाम प्रेम के थैंक्सगिविंग कार्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।

वाराणसी में अनूठी पहल से मिला सम्मान और आभार को बढ़ावा, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचा संदेश

इस पहल के तहत प्रत्येक विभाग में वहां के प्रमुख या संबंधित जिम्मेदार कर्मियों को सम्मानित किया गया। रेलवे स्टेशन पर विजयादशमी के अवसरसे पॉइंटमैन और गैंगमैन, राष्ट्रीय डाक दिवस के अवसरसे डाकघर में पोस्टमास्टर तथा नवरात्री के अवसरसे अस्पताल में मैट्रन सहित विभिन्न विभागों के जिम्मेदार लोगों को सम्मान दिया गया। अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

वाराणसी में अनूठी पहल से मिला सम्मान और आभार को बढ़ावा, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचा संदेश

अनाम प्रेम सतत बहती हुई ऊर्जा है, एक जीवन प्रवाह है। ये न तो कोई संस्था है, न कोई एनजीओ और न ही किसी जाति, धर्म या राजनीतिक विचारधारा से बँधा हुआ संगठन। इनका विश्वास है कि "आपका हृदय ही हमारा कार्यालय और ईश्वरीय प्रेम ही हमारी पूँजी है।" अनाम प्रेम का उद्देश्य है, "मानव का ईश्वरीयकरण और ईश्वर का मानवीयकरण। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A में वर्णित मूल कर्तव्य के आधारपर इनके सारे प्रोग्राम होते है l इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के महत्व को बढ़ावा देना है। थैंक्सगिविंग कार्ड के माध्यम से अलग अलग अवसरोपें समाजदेवताओके के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, जो अपने कार्यों के जरिए समाज की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रेम सिंचन के माध्यम से धन्यवाद का संदेश पहुंचाया जाता है। इन कार्डों के जरिए यह संदेश दिया जाता है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है और उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

वाराणसी में अनूठी पहल से मिला सम्मान और आभार को बढ़ावा, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक पहुंचा संदेश

अनाम प्रेम  की ओर से थैंक्सगिविंग कार्ड साझा किए जाएंगे, ताकि लोगों को इस पहल की भावना, इसके उद्देश्य और विभिन्न अवसरों पर किए जाने वाले प्रेम सिंचन के बारे में जानकारी मिल सके।

Share this story