×

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 9 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 9 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक
उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
 

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (कक्षा-12वीं) परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार सत्र 2025-26 में कुल 09 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 31 छात्रों ने 85 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में स्पर्श केशरी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा गजेन्द्र सिंह ने 93.4%, सोनाक्षी सिंह ने 92.6%, आयुषी सिंह ने 91.80%, प्रवीन कुमार ने 91.40% तथा दिव्यांशु यादव ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए। हर्षिता पाल, पुण्य प्रकाश गुप्ता और देवांश श्रीवास्तव ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की विशेष उपलब्धि यह रही कि सितार विषय में 12 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा संगीत गायन, तबला और पेंटिंग विषय में भी छात्रों ने 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य सफल विद्यार्थियों में काव्या श्रीवास्तव, वरद त्रिपाठी, सौम्या सिंह, खुशी भारती, साहिल सिंह, श्रेया सिंह, मृणाल सांडिल्य, विद्या कुमारी गौतम, शिवांश पाठक, आकांक्षा यादव, श्रेयांश पटेल, नैंसी सिंह, अभिनव विक्रम सिंह, आदित्य कुमार, आकाश सिंह, उज्ज्वल यादव, शगुन मिश्रा, श्रद्धा मोदनवाल, वैष्णवी सेठ, अंशु शर्मा, भावना मौर्या एवं नैंसी मिश्रा सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

up public school

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share this story