×

वाराणसी के दो मेगा प्रोजेक्ट अंतिम चरण में, गंजारी स्टेडियम और रोपवे जल्द तैयार

Varanasi stadium project update, Ganjari cricket stadium news, Varanasi ropeway project, ropeway stations Varanasi, Godaulia ropeway update, UP infrastructure development, Varanasi smart city projects, cricket stadium UP news, varanasi latest development news, ganjari stadium completion date, ropeway project India news, varanasi breaking news, infrastructure news Hinglish, smart city varanasi update, tourism development UP

गंजारी स्टेडियम मई में तैयार, रोपवे भी रथयात्रा तक पूरा होने की उम्मीद 

 

वाराणसी। वाराणसी में विकास कार्यों को बड़ी रफ्तार मिली है। शहर के दो बड़े प्रोजेक्ट-गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रोपवे परियोजना- अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार, गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करीब 93 फीसदी पूरा हो चुका है। पहले इसे 21 अप्रैल तक हैंडओवर करने की योजना थी, लेकिन अब शेष कार्यों को पूरा कर इसे मई 2026 में सौंपने की तैयारी की जा रही है।

स्टेडियम में फ्लड लाइट्स का इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है और दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घाओं में सीटें लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए 7 फीसदी कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

वहीं, शहर में बन रही रोपवे परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इन स्टेशनों पर अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है।

गोदौलिया स्टेशन पर भी काम तेजी से जारी है, जहां करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। यहां रोपवे गोंडोला के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है और अगले एक महीने में इस स्टेशन के भी पूरी तरह तैयार होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, रोपवे परियोजना के शुरू होने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। वाराणसी में ये दोनों परियोजनाएं शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने वाली साबित होंगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

 

Share this story