×

वाराणसी में दर्दनाक हादसा! घर के बाहर सो रही मां-बेटे को डंपर ने रौंदा, दोनों गंभीर घायल

prayagraj news,hindi news,latest news,up news,prayagraj,live news,prayagraj latest news,prayagraj news today,prayagraj news in hindi,news,today news,uttar pradesh news,up news today,prayagraj breaking news,prayagraj accident news,latest hindi news
 रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर बैक करते समय हुआ अनियंत्रित, चालक हिरासत में

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया रेलवे डाइट पुल के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर सो रही मां और उसके मासूम बेटे को मिट्टी से भरे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रेलवे लाइन चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर (यूपी 33 एटी 4065) कार्यस्थल की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे की हालत में था और वाहन को सीधे ले जाने के बजाय पीछे की ओर बैक कर रहा था। स्थानीय लोगों ने चालक को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।

बताया जाता है कि कज्जाकपुरा रेलवे डाट पुल के पास अपने मकान के बाहर खटिया पर सो रही बिंदु देवी (35 वर्ष) और उनका 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण यादव अचानक डंपर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिंदु देवी का पैर टूट गया, जबकि कृष्ण यादव के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और हड्डियां तक बाहर निकल आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाट भैरव चौकी प्रभारी बलीराम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक तथा डंपर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल मां-बेटे का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share this story