×

एयर शो से पहले वाराणसी में ट्रैफिक का तांडव, जगह-जगह भीषण जाम से लोग परेशान

एयर शो से पहले वाराणसी में ट्रैफिक का तांडव, जगह-जगह भीषण जाम से लोग परेशान

वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव देखने को मिला। कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह करीब 9:30 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और जगह-जगह रूट डायवर्जन लागू होने से शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। शहर के अंदरूनी मार्गों के साथ बाहरी इलाकों में भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एयर शो से पहले वाराणसी में ट्रैफिक का तांडव, जगह-जगह भीषण जाम से लोग परेशान

एयर शो को देखते हुए हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई थी। गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। इसके चलते आजमगढ़-लालपुर रिंग रोड मार्ग पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ गया। बसों, कारों और अन्य वाहनों को रोके जाने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ।

एयर शो से पहले वाराणसी में ट्रैफिक का तांडव, जगह-जगह भीषण जाम से लोग परेशान

पड़ाव चौराहे से भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। वहीं, राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल आवागमन भी बंद रखा गया। सामनेघाट पुल पर केवल दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई। दूसरी ओर, गोदौलिया और मैदागिन समेत प्रमुख इलाकों में पुलिसकर्मी भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

एयर शो से पहले वाराणसी में ट्रैफिक का तांडव, जगह-जगह भीषण जाम से लोग परेशान

एयर शो को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए हैं। हालांकि, इन प्रतिबंधों और वाहनों के बदले मार्गों से शहर के कई हिस्सों में यातायात का दबाव बढ़ गया। ऐसे में जरूरी काम से निकले लोगों को भी जाम के बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

शहर में लागू यातायात व्यवस्था के मद्देनजर वाहन चालकों को निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है। एयर शो के दौरान प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और भीड़ की स्थिति को देखते हुए लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी जाती है।

Share this story