×

गोरखनाथ मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन, योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। योग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का आह्वान किया।

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर (गोरख टीला) में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। योग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के तीसरे एवं समापन दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि पातालपुरी के पूज्य महंत जगतगुरु बालकदेवाचार्य जी महाराज तथा गोरखनाथ मंदिर मैदागिन के महंत योगी रामनाथ जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मद्यनिषेध विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश रोशन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक एवं हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता 'विक्की' ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का वैज्ञानिक मार्ग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी साधन बनकर उभरा है।

योग गुरु विनोद जी एवं अखिलेश जी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनता है।

शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रुद्र पांडेय, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, उमेश सिंह, अमन अग्रहरी, सागर सेठ, गणेश वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, गोलू कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Share this story