×

बनारस लिट् फेस्ट काशी साहित्य कला उत्सव का तीन दिवसीय आयोजन

बनारस लिट् फेस्ट काशी साहित्य कला उत्सव का तीन दिवसीय आयोजन

वाराणसी। साहित्य संगीत रंगमंच सिनेमा ललित कला भाषा समाज शिक्षा समेत विविध विधाओं और के महत्व पूर्ण लेखक कलाकार आलोचक कथाकार कई संगीतकारों बुद्धिजीवियों का होगा मजबूत जमावड़ा। बनारस लिट् फेस्ट काशी साहित्य कला अत्सव' के तीसरे संस्करण काभव्य आगाज 07 मार्च 2025 से होगा।

 

07 से 09 मार्च तक होटल ताज में देश दुनिया के महत्वपूर्ण साहित्यकारों संस्कृति कर्मियों कवि शायरों आलोचकों विचारकों की रचनाओं और विचारों से साहित्य कला अनुरागी लाभान्वित होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रत्येक दिन कला संस्कृति और साहित्य में महत्वपूर्ण विचार और प्रस्तुतियों को देखने सुनने का अवसर मिलेगा। जिसमें कई महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है।

 

Church

आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक उपाध्यक्ष अशोक कपूर सचिव बृजेश सिंह तथा आयोजक मंडल ने पत्रकार वार्ता में आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित ख्यात साहित्यकार प्रतिभा राय नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी उद्योगपति एवं लेखक सुनील कांत मुंजाल बुकर पुरस्कार से पुरस्कृत प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि राजनयिक एवं लेखिका लक्ष्मी पुरी खालिद जावेद उदय प्रकाश अरुण कमल अलका सरावगी फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी मधुबनी पेंटिंग की कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी के साथ साथ नाग दास वासुदेव कामथ सौरभ द्विवेदी लल्लन टाप आदि सहित करीब 500 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय लेखक कलाकार बुद्धिजीवी भागीदारी करेंगे।

साहित्य कला सत्रों के साथ ही विभिन्न विधाओं एवं अनुशासनों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले सात मूर्द्धन्य हस्तियों को गोमती देवी उत्कृष्टता सम्मान एवं 11 अन्य महत्त्वपूर्ण लोगों को नव भास्त सर्जक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Share this story

×