वाराणसी। बच्चों के अंदर की सूर्य, चांद, ग्रह नक्षत्र को जानने की जागरूकता को शान्त करने के लिए हरमन माइनर स्कूल डुबकियां में तीन दिवसीय कास्मोस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका आज बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न कार्यशील थ्री डी मॉडल के माध्यम से बच्चों को अंतरिक्ष की आभासीय अनुभूति कराई गई तथा ग्रह नक्षत्रों ने जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया।
अध्यापकों ने बच्चों को अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की उपलब्धि से अवगत करवाया तथा भविष्य की संभावनाओं व अंतरिक्ष के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अंबिका प्रसाद गौड़ ने बच्चों को ऊंची उड़ान के लिए प्रेरित किया तथा टीम के सभी सदस्यों को कुशल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
