वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के आदि केशव घाट स्थित भगवान ब्रह्मा जी के मंदिर परिसर में सर्द रात के दौरान चोरों ने सक्रियता दिखाते हुए एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर परिसर में निवास बनाए हुए पुजारी के पुत्र गौतम त्रिपाठी ने अपनी स्प्लेंडर प्लस (UP 65 EK 8104) काले रंग की बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया।
सुबह जब गौतम त्रिपाठी बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। घटना से क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
पीड़ित गौतम त्रिपाठी ने थाने में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
