×

ख़त्म हुआ 'रक्तांचल सीज़न 3' का इंतज़ार! 16 जुलाई से होगी मुफ्त स्ट्रीमिंग, बनारस की गलियों और घाटों का आनंद लेते नज़र आए सितारे

रक्तांचल सीज़न 3 का प्रीमियर 16 जुलाई से केवल MX Player by Prime Video पर मुफ्त स्ट्रीम होगा
16 जुलाई से होगी  रक्तांचल सीज़न 3'की मुफ्त स्ट्रीमिंग

वाराणसी। बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ 'रक्तांचल सीज़न 3' की रिलीज़ से पहले इसके प्रमुख कलाकार निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और बनारसी खानपान का भरपूर आनंद लिया। दोनों कलाकारों ने शहर के प्रसिद्ध घाटों, गलियों और स्थानीय व्यंजनों का अनुभव करते हुए प्रशंसकों के साथ यादगार पल साझा किए।

 

कलाकारों ने अपनी बनारस यात्रा की शुरुआत गोदौलिया स्थित शंकर चाय वाला की मशहूर चाय से की। इसके बाद वे नमो घाट पहुंचे और गंगा में नौका विहार का आनंद लिया। शाम के समय उन्होंने दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया, जिसने उनकी यात्रा को और भी खास बना दिया।

 

बनारस की इस यात्रा का समापन पारंपरिक बाटी-चोखा और मशहूर बनारसी पान के स्वाद के साथ हुआ। कलाकारों ने कहा कि वाराणसी की संस्कृति, आध्यात्मिक माहौल और लोगों का स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा।

'रक्तांचल सीज़न 3' का निर्देशन ऋतम श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। जार मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस सीज़न में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रक्तांचल शो ऑनलाइन देखे - रक्तांचल सीरीज के सारे एपिसोड्स और वीडियोस ऑनलाइन  देखे MX Player पर

पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीज़न सत्ता, बदले, महत्वाकांक्षा, विश्वासघात और बदलते रिश्तों की कहानी को और अधिक रोमांचक अंदाज में पेश करेगा। 'रक्तांचल सीज़न 3' 16 जुलाई से MX Player by Prime Video पर मुफ्त स्ट्रीम किया जाएगा।

Share this story