×

बच्ची के अपहरण की सूचना निकली झूठी, मां ने ही छिपाया था परिचित के घर

Varanasi Crime News, Adamapur Police, Varanasi Kidnapping News, Varanasi Police, Missing Girl Case, Konia Varanasi, False Kidnapping Case, Varanasi Latest News

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया मोहल्ले में करीब 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्ची की मां चंदा विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पुत्री माही उर्फ सोनाली विश्वकर्मा का किरायेदार विशाल जायसवाल ने अपहरण कर लिया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने स्वयं जांच शुरू की। पुलिस ने विशाल जायसवाल को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बच्ची के अपहरण के आरोप से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले किरायेदार से मामूली बात को लेकर चंदा विश्वकर्मा का विवाद हुआ था। पुलिस की पूछताछ में मां ने बताया कि किरायेदार से बदला लेने के इरादे से उसने अपनी बेटी सोनाली को अपने परिचित सावित्री यादव पत्नी गुड्डू यादव, निवासी कोनिया गेंदा फैक्ट्री के घर छिपा दिया था।


मां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर बच्ची सोनाली को बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का आरोप पूरी तरह असत्य बताया। झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट - साजन अग्रहरी 

Share this story