×

संत रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी 131 कलशों में देशभर भेजी जाएगी, 20 हजार से अधिक स्थानों तक पहुंचेगा संदेश

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी 131 कलशों में संग्रहित कर देशभर के 20 हजार से अधिक स्थानों तक भेजी जाएगी, ताकि उनके विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि संत गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी का विधिवत पूजन कर उसे 131 कलशों में संग्रहित किया गया है। यह पवित्र मिट्टी देशभर के 20 हजार से अधिक स्थानों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को संत रविदास के आदर्शों से जोड़ना और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में इन कलशों के माध्यम से संत रविदास की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

तरुण चुग ने कहा कि संत रविदास भक्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने भक्ति, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। उन्होंने अपने विचारों से जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई।

उन्होंने संत रविदास की 'बेगमपुरा' की कल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऐसा समाज है, जहां दुख, भेदभाव और असमानता का कोई स्थान न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सके। यही संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। 

Share this story