×

भीषण गर्मी में दम तोड़ती 'हर घर जल' योजना! चौबेपुर के कौवापुर में पानी की टंकी का 'वायल' खराब, अधिकारी बेपरवाह

भीषण गर्मी में दम तोड़ती 'हर घर जल' योजना! चौबेपुर के कौवापुर में पानी की टंकी का 'वायल' खराब, अधिकारी बेपरवाह

चौबेपुर (वाराणसी): प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 'हर घर जल, हर घर नल' वाराणसी के चोलापुर विकास खंड स्थित कौवापुर ग्राम सभा में दम तोड़ती नजर आ रही है। जहाँ एक तरफ पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

सर्दी में धूप का बहाना, गर्मी में 'वायल' खराब

ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारी मौसम के हिसाब से बहाने बदलते हैं। सर्दियों में सौर ऊर्जा (Solar Energy) चार्ज न होने और खराब मौसम का हवाला देकर सप्लाई रोकी जाती थी। अब जब प्रचंड गर्मी पड़ रही है, तो बताया जा रहा है कि टंकी का 'वायल' खराब हो गया है।

6 घंटे की भराई, आधे घंटे में टंकी खाली

टंकी ऑपरेटर के अनुसार, टंकी को भरने में 6 घंटे का समय लगता है। लेकिन वायल खराब होने के कारण रात भर में सारा पानी रिस जाता है। सुबह जब सप्लाई शुरू होती है, तो मात्र आधे घंटे में ही टंकी खाली हो जाती है। आलम यह है कि कादीपुर स्टेशन से सटी बस्तियों में पानी की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोग दो बाल्टी पानी भी नहीं भर पाते।

cv

अधूरा निर्माण और सुरक्षा में चूक

ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, समस्या सिर्फ वायल तक सीमित नहीं है:

  • बाउंड्री वॉल का अभाव: टंकी की बाउंड्री वॉल न होने के कारण कोई भी अनधिकृत व्यक्ति अंदर घुसकर हैंडल घुमा देता है।

  • ऑपरेटर रूम नहीं: ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर के लिए बैठने या रहने के लिए कोई कमरा नहीं बनाया गया है।

  • अधूरा मिट्टी कार्य: परिसर में मिट्टी भराई का काम भी महीनों से आधा-अधूरा पड़ा है।

अधिकारियों का 'एक हफ्ता' ग्रामीणों पर भारी

जब मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने वायल ठीक करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। ग्रामीणों का सवाल है कि इस भीषण गर्मी में एक हफ्ता बिना पानी के कैसे गुजरेगा? लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से टंकी की मरम्मत कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

Share this story