×

मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने के फैसले का समर्थन, शराब की दुकानें और बार भी हों स्थानांतरित : सपा

मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने के फैसले का समर्थन, शराब की दुकानें और बार भी हों स्थानांतरित : सपा
मांस की दुकानों को बाहर करने के फैसले का सपा ने किया समर्थन, शराब की दुकानें हटाने की भी मांग

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम द्वारा शहर की सीमा के भीतर संचालित मांस एवं मछली की दुकानों को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का समाजवादी पार्टी ने समर्थन किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कदम शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

सपा नेताओं ने कहा कि यदि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना उद्देश्य है, तो केवल मांस की दुकानों को हटाना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि शहर के बीच संचालित शराब की दुकानें, बार तथा मांसाहारी भोजन परोसने वाले बड़े होटल और रेस्टोरेंट भी समान नियमों के दायरे में लाए जाएं।

पार्टी का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित शराब की दुकानों और बार के कारण देर रात तक शोर-शराबा, हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि नगर निगम सीमा के भीतर स्थित देशी और विदेशी शराब की दुकानों तथा बार के लाइसेंसों की समीक्षा कर उन्हें भी शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही मांसाहारी भोजन परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट के लिए अलग से निर्धारित जोन विकसित किया जाए, ताकि आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में संतुलन बना रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कानून और व्यवस्था के मानदंड सभी के लिए समान होने चाहिए। यदि छोटे व्यवसायियों पर नियम लागू किए जा रहे हैं तो बड़े प्रतिष्ठानों पर भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर विचार करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है।

Share this story