×

सुनील भारती मित्तल को यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ द्वारा डॉक्टरेट इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की मिली उपाधि

सुनील भारती मित्तल को यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ द्वारा डॉक्टरेट इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की मिली उपाधि

वाराणसी। भारती एंटरप्राइजेज को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि इसके संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, यूनाइटेड किंगडम द्वारा बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।यह सम्मान यूनिवर्सिटी की समर ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान ऐतिहासिक बाथ एबे में प्रदान किया गया। यह उपाधि श्री मित्तल के वैश्विक व्यापार, उद्यमिता और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दी गई है।


सुनील भारती मित्तल भारतीय दूरसंचार क्रांति के अग्रदूत माने जाते हैं और उन्होंने भारती एयरटेल—जो विश्व की अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है—के माध्यम से वैश्विक संचार परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर वित्तीय सेवाओं और स्पेस कम्युनिकेशन तक विभिन्न क्षेत्रों में उनके नेतृत्व ने उद्योग जगत को नई दिशा दी है। साथ ही, शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, उनके उद्देश्यपरक दृष्टिकोण, नवाचार के प्रति समर्पण और वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाती है।


इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के वाइस-चांसलर और प्रेसिडेंट प्रोफेसर फिल टेलर ने कहा:“हमें श्री सुनील भारती मित्तल की उद्यमिता, नेतृत्व और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा है। उन्होंने न केवल एक विश्वस्तरीय वैश्विक उद्यम की स्थापना की है, बल्कि उनके मानवीय प्रयासों ने शिक्षा और ग्रामीण विकास के माध्यम से 3.7 मिलियन से अधिक बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वह हमारे स्नातक छात्रों के लिए यह सशक्त संदेश छोड़ते हैं कि समाज को कुछ लौटाना कितना महत्वपूर्ण है—और हमें उम्मीद है कि यह भावना उन्हें उनके भावी करियर में प्रेरित करेगी। हम श्री मित्तल का हमारे पूर्व छात्र समुदाय में हार्दिक स्वागत करते हैं, जहां अब वे अपने पुत्र और पुत्री के साथ शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पूर्व में हमारी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज़ से स्नातक किया।“


यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, यूनाइटेड किंगडम की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है, जो उच्च प्रभावशाली शोध, उत्कृष्ट शिक्षण और विद्यार्थी जीवन केबेहतरीन अनुभव के लिए जानी जाती है।यूके के शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में शामिल और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10% संस्थानों में स्थान पाने वाला (QS 2026 रैंकिंग), यह विश्वविद्यालय दुनिया की जटिल चुनौतियों के समाधान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।यहां की शोध और शिक्षा पद्धति वास्तविक जीवन की प्रासंगिकता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है, जो इसे वैश्विक शिक्षा जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाती है।


डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर श्री सुनील भारती मित्तल ने कहा: "यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह संस्था अपनी बौद्धिक उत्कृष्टता, उद्यमशीलता की भावना और कक्षा से परे दुनिया से जुड़ाव के लिए जानी जाती है। यह क्षण मेरे लिए और भी खास है क्योंकि मेरी परिवारिक पृष्ठभूमि का विश्वविद्यालय से गहरा संबंध रहा है।मेरा हमेशा यह अटल विश्वास रहा है कि शिक्षा में वह शक्ति है, जो अवसरों के द्वार खोल सकती है, समाजों को सशक्त बना सकती है और राष्ट्रों का भविष्य गढ़ सकती है। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच उद्योग और शिक्षा के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते सहयोग में योगदान देना मेरे लिए एक प्रतिबद्धता है—खासतौर पर तब, जब दोनों देशों के पास प्रतिभा और कौशल का असाधारण भंडार मौजूद है।”


यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान श्री सुनील भारती मित्तल की नौवीं मानद डॉक्टरेट उपाधि है और यूनाइटेड किंगडम की किसी संस्था से प्राप्त उनकी तीसरी उपाधि है। इससे पूर्व उन्हें 2009 में यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स द्वारा डॉक्टर ऑफ लॉज़ (ऑनोरिस कॉज़ा)और 2012 में न्यूकैसल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ (ऑनोरिस कॉज़ा)की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।


वर्षों से मित्तल भारत और यूनाइटेड किंगडम की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे शिक्षा को वैश्विक, समावेशी और न्यायपूर्ण प्रगति का प्रभावी माध्यम मानते हैं।
उन्होंने पूर्व में लंदन बिज़नेस स्कूल की गवर्निंग बॉडी में सदस्य के रूप में सेवाएं दी हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में कैम्ब्रिज इंडिया पार्टनरशिप एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में भी मित्तल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के वाइस-चांसलर सर्कल ऑफ एडवाइजर्स के सदस्य हैं और साथ ही लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में इंडिया एडवाइजरी ग्रुप के सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


भारत में, सुनील भारती मित्तल आईआईएमअहमदाबाद, आईआईएम लखनऊ और आईआईटी बॉम्बे के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे प्लक्ष विश्वविद्यालय के चांसलर के सलाहकार मंडल (Chancellor’s Advisory Board) के सदस्य हैं और इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस के गवर्निंग बोर्ड में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


सुनील भारती मित्तल ने वैश्विक शैक्षणिक संवाद को भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे पूर्व में हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल के बोर्ड ऑफ डीन’स एडवाइजर्स,यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के सेंटर फॉर द एडवांस्ड स्टडी ऑफ इंडिया (CASI)के एडवाइजरी बोर्ड,और INSEAD के ग्लोबल इंडिया काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य हैं।


यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ द्वारा दिया गया यह सम्मान भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच उद्यम, नवाचार और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।भारती एंटरप्राइजेज प्रतिबद्ध है कि वह ऐसे वैश्विक साझेदारी मॉडल को सशक्त बनाए, जो विश्वास, प्रतिभा और परिवर्तनकारी प्रभाव पर आधारित हों।

Share this story