इस वर्ष सनबीम शिक्षण समूह के कुल 1291 छात्र-छात्राएं सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे और समूह का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। साथ ही 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया।
संयुक्त सनबीम टॉपर में दीया जीवनानी ने मानविकी वर्ग में 98.4% अंक प्राप्त कर समूह में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं गणित वर्ग में इशिता सिंह ने 96.6%, वाणिज्य वर्ग में अर्णव सिंह ने 98% तथा जीव विज्ञान वर्ग में मनस्वी मेहता ने 97% अंक प्राप्त किए।
विद्यालयवार प्रदर्शन में सनबीम लहरतारा की दीया जीवनानी ने 98.4%, सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2%, सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने 97.4%, सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार और सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालयों का गौरव बढ़ाया।
परिणाम घोषित होने के बाद सनबीम भगवानपुर, वरुणा, लहरतारा, सनसिटी एवं सारनाथ शाखाओं में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस वर्ष विशेष रूप से सनबीम छात्रावासों के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, सहनिदेशिका प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक हर्ष मधोक ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सनबीम परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और भविष्य में भी वे उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी गई।
