×

छह वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिवार में मचा हड़कंप

छह वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिवार में मचा हड़कंप
वाराणसी। जनपद के नरायनपुर क्षेत्र से एक छह वर्षीय मासूम के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बच्चे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरायनपुर निवासी मनोज पाठक का छह वर्षीय पुत्र राजबीर पाठक 28 अप्रैल की दोपहर घर से उमरहाँ स्थित स्वर्वेद मंदिर घूमने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

 

बालक का हुलिया

  • उम्र: लगभग 6 वर्ष
  • रंग: सांवला
  • शरीर: इकहरा
  • पहनावा: सफेद शर्ट व काला हाफ जीन्स

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।

 

Share this story