×

शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन

शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन

वाराणसी। शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आर्या मार्शलआर्ट क्लब के कोच सत्यजीत विश्वकर्मा (ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन एवं नेशनल प्लेयर) ने लगभग 100 बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया।

संस्था की संस्थापिका प्रीति रवि जायसवाल ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संस्था लगातार कार्य कर रही है और आगे भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर आदर्शिका, अंकिता, ममता, कांस्टेबल खुशबू और मीना उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट को बेहद आवश्यक बताया।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं सलाहकार दिलीप खन्ना, प्रेरणा कश्यप, प्रिया सिंह राजपूत, पिंकी श्रीवास्तव, काजल तिवारी, हुस्ना बेगम, सैयद समीरा, अनमता समीर, आरती जायसवाल, सत्या गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, लोकेश जायसवाल, शिवांगी श्रेष्ठ, हर्ष और अमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन

समारोह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। सभी अतिथियों ने मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

Share this story