वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल 19 अगस्त को बंद, जिले में ऑरेंज अलर्ट ...
वाराणसीl भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने और जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
अभिभावकों से भी मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
