×

रामनगर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

रामनगर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद  वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।  पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजा साहनी (21 वर्ष) पुत्र शिवपूजन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद, थाना रामनगर को दीना आर्मी ग्राउंड, सूजाबाद स्थित अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास से गिरफ्तार किया।  पुलिस ने आरोपी के साथ मौजूद नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मौर्य, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दीक्षित, कांस्टेबल अखिलेश कुमार। 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजा साहनी (21 वर्ष) पुत्र शिवपूजन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद, थाना रामनगर को दीना आर्मी ग्राउंड, सूजाबाद स्थित अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के साथ मौजूद नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मौर्य, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दीक्षित, कांस्टेबल अखिलेश कुमार। 

Share this story