वाराणसी। दिनांक 5 जुलाई, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वाराणसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक रामविलास पासवान की 78 वां जयंती समारोह आज चंद्रा चौराहा, बलुआ रोड के अर्पणा लान में केक काटकर भव्य रूप से मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि पल्लवी मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विशिष्ट अतिथि किरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रही।
कार्यक्रम के शुभांरभ में अतिथियों द्वारा रामविलास पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच पर ही नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं द्वारा रामविलास पासवान जी के जीवन एवं गरीबों के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभवन गहलोत प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ एवं संचालन रमेश साहनी प्रदेश प्रवक्ता तथा धन्यवाद निलेश कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामभवन गहलोत प्रदेश अध्यक्ष, निलेश कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष, सजेद्र यादव प्रदेश संगठन सचिव, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पटेल, मंडल महासचिव देवेश पांडे, जिला अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट, जिला संगठन राज रतन, सचिव इरसाद अहमद, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश ब्लाक अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।