वाराणसी में पूर्वांचल के सबसे बड़े Jawa-Yezdi शोरूम का उद्घाटन
वाराणसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर वाराणसी के मंडुआडीह में Jawa-Yezdi मोटरसाइकिल के पूर्वांचल के सबसे बड़े और अत्याधुनिक अधिकृत शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। परंपरा और पारिवारिक सम्मान की मिसाल पेश करते हुए शोरूम का शुभारंभ परिवार की महिलाओं के हाथों कराया गया।

उद्घाटन समारोह में Jawa मोटरसाइकिल के नेशनल हेड (डीलर डेवलपमेंट) नीरज ओझा और शोरूम के निदेशक आशीष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गोविंद लाल, प्रहलाद दास, विशाल गुप्ता, प्रवीण नयन, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष बघेल, सुमित सिंह काश्यप और गोल्डन मैन के नाम से प्रसिद्ध मृदुपवन नियोग सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंडुआडीह स्थित इस शोरूम में ग्राहकों को मोटरसाइकिल की खरीदारी के साथ आफ्टर-सेल्स सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां Jawa, Yezdi और BSA ब्रांड की प्रमुख मोटरसाइकिलों के मॉडल उपलब्ध होंगे।

शोरूम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बिक्री से लेकर सर्विस तक की सुविधा मिल सके।

उद्घाटन के अवसर पर नीरज ओझा और आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि इस शोरूम का उद्देश्य पूर्वांचल के बाइक प्रेमियों को प्रीमियम मोटरसाइकिलों के साथ बेहतर ग्राहक सेवा का अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शोरूम क्षेत्र के मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।
