
वाराणसी। राज्य महिला आयोग के सदस्य नीलम प्रभात व अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी शुधाकर शरण पाण्डेय द्वारा सर्किट हाउस वाराणसी में जनसुनवाई कर महिला उत्पीड़न के 43 प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिये गये।
शासन की मंशा के अनुरुप उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिका की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपद के राजकीय गेस्ट हाउसों में सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज दिनांक: 16.10.2024 को सर्किट हाउस वाराणसी में जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना गया व समस्याओं के त्वरित विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये।
सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा सर्किट हाउस वाराणसी में जनसुनवाई के दौरान कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 महिलाओं द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण विभाग अधिकारी को वृद्धा पेंशन योजना व विधवा पेंशन योजना का लाभ अविलम्ब प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला उत्पीड़न के कुल 43 प्रकरणों में जनसुनवाई कर समस्त प्रकरणों के त्वरित विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों को महिला थानाध्यक्ष सहित से महिला उत्पीड़न सम्बन्धी घटनाओं की विस्तृत आख्या/अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी तथा लम्बित प्रकरणों के त्वरित विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण-
1. नीलम प्रभात, सदस्य, राज्य महिला आयोग।
2. ममता रानी, अपर पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वाराणसी।
4. रामप्रकाश सिंह, जिला दिव्यागंजन अधिकारी, वाराणसी।
5. शैलेन्द्र तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी।
6. रेहाना परवीन, डी0पी0आर0वो0 आफिस, वाराणसी।
7. पारुल राय, चाइल्ड यूनिट वाराणसी।
8. अनिता चौहान, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, वाराणसी व उपस्थित अन्य कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण।