×

प्रमोद निगम हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी साक्षी को सुरक्षा दे पुलिस प्रशासन

प्रमोद निगम हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी साक्षी को सुरक्षा दे पुलिस प्रशासन।*

वाराणसी। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ० के. एजिलरसन से मुलाकात कर राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन संस्थापक सचिव स्व० प्रमोद निगम हत्याकांड प्रत्यक्षदर्शी साक्षी हिमांशु श्रीवास्तव को लगातार मिल रही धमकियों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन संस्थापक सचिव स्व० प्रमोद निगम हत्या के अभियुक्त नंदलाल राय एवं शेषनाथ शर्मा मुख्तार अंसारी गिरोह के लिए हत्या फिरौती जैसे कार्य करते थे।

अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदल गैंगस्टर एक्ट गुंडा एक्ट जैसे कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों के बीच जागरूकता अभियान चला रहे स्व० प्रमोद निगम की निर्मम हत्या नंदलाल राय और शेषनाग शर्मा द्वारा कर अभियान रोकने में भी सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शी साक्षी हिमांशु श्रीवास्तव पर भी लगातार अपने गिरोह के साथियों संग पक्ष द्रोही होने का दबाव बना रहे हैं।


प्रमुख रूप से गुलाब श्रीवास्तव अभिषेक निगम संदीप श्रीवास्तव मनोज कुमार गौरव प्रकाश शशांक श्रीवास्तव विकास यादव कमलेश जायसवालआदर्श तिवारी महेंद्र गोस्वामी उपस्थित थे।

Share this story

×