×

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना! वाराणसी में 30 महिलाओं को मिला रोजगार, बनीं ‘सोलर दीदी’

Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana, Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana, Solar Didi, Surya Kiran Yojana, Varanasi News, Solar Energy India, PM Surya Ghar Yojana, Women Empowerment, Solar Energy, UPNEDA, Abhishek Singh Yojana, Arc Surya Shakti Pvt. Ltd., Solar Panel Scheme, Renewable Energy India, Free Electricity Scheme, Solar Rooftop Scheme, Clean Energy India, Net Zero Carbon India, Live Bharat News.
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत महिलाओं को मिला नया अवसर, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

वाराणसी। भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचालित 'सोलर दीदी' अभियान को नई गति देते हुए वाराणसी में 30 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

आर्क सूर्य शक्ति प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित चयन एवं नियुक्ति कार्यक्रम में चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ा प्रशिक्षण व तकनीकी मार्गदर्शन देने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह 'चंचल' ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से यह अभियान और अधिक प्रभावी होगा तथा महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आर्क परिवार फाउंडेशन समाज सेवा के उद्देश्य से सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। संस्था ऐसे परिवारों तक पहुंच रही है जो जानकारी या आर्थिक कारणों से अपने घरों में सोलर प्लांट नहीं लगवा पा रहे हैं।

फाउंडेशन उन्हें सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देकर सहयोग प्रदान कर रहा है।

स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

अभिषेक सिंह 'चंचल' ने कहा कि सौर ऊर्जा केवल बिजली का बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभिषेक सिंह 'चंचल' ने कहा कि सौर ऊर्जा केवल बिजली का बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग जगत, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही भारत स्वच्छ ऊर्जा महाशक्ति बनने के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

उन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से उद्योग जगत से भी इस अभियान में भागीदारी बढ़ाने की अपील की, ताकि नेट जीरो कार्बन भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग मिल सके।

महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार

कार्यक्रम में चयनित सभी महिलाओं को 'सोलर दीदी' के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Share this story