×

वाराणसी में पुलिस ने चीनी मंझे के साथ दो दुकानदारों को किया गिरफ्तार

व
वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मंझे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस ने शुक्रवार रात खोजवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से चीनी मंझे के 92 अंटे बरामद हुए। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बच्चे लाल और सोनू यादव द्वारा प्रतिबंधित चीनी मंझे की बिक्री की जा रही थी। इनके कब्जे से 92 चीनी मंझे के अंटे बरामद हुए। दोनों आरोपी सरायनंदन खोजवा के रहने वाले है। वहीं अभियान चलाकर अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि चीनी मंझे की बिक्री करते हुए पाया गया तो सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story