×

दुर्गा पूजा, दशहरा और नवरात्र को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों के साथ हुई बैठक

दुर्गा पूजा, दशहरा और नवरात्र को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों के साथ हुई बैठक

वाराणसी। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और नवरात्र पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के यातायात सभागार में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाराणसी के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वाराणसी एवं आसपास के जनपदों के पूजा पंडालों की क्लब समितियों के अध्यक्षों को आमंत्रित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने समिति पदाधिकारियों की बात सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दुर्गा पूजा, दशहरा और नवरात्र को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों के साथ हुई बैठक

इस दौरान आईजी जोन, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, एडीएम सिटी तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों (एसएचओ) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूजा समितियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, भीड़ का व्यवस्थित प्रबंधन करना तथा त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। प्रशासन ने पूजा समितियों से भी सहयोग की अपेक्षा की, ताकि सभी पर्व आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Share this story