वाराणसी रेल मंडल में संविधान दिवस पर आयोजन, संविधान के मूल आदर्शों को दोहराया
वाराणसी। सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भी गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस दौरान उपस्थित रेलकर्मियों ने संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंडल कार्मिक अधिकारी दयाशंकर, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय, मंडल वित्त प्रबंधक प्रथम एनएन पाण्डेय, मंडल वित्त प्रबंधक द्वितीय अंकित प्रधान, मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) विनीत रंजन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव एवं रामसिंह सहित अन्य रेलकर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया गया।
इसी क्रम में मंडल चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजे चौधुरी ने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। इसके साथ ही मंडल की विभिन्न यूनिटों एवं उपमंडलीय कार्यालयों में भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के आदर्शों और उसके प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई।
