×

काशी विद्यापीठ में 76 क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण पोटली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मरीजों को नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को 76 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी सहित अधिकारी, शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने क्षय रोगियों को स्वच्छ वातावरण में रहने, पौष्टिक पदार्थों का सेवन करने और चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवाओं का नियमित रूप से पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण है।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने क्षय रोगियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से चिकित्सा केंद्र के संपर्क में रहने की सलाह दी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कहा कि मरीज चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित दवा लेने के साथ पोषक तत्वों का सेवन करें।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने क्षय रोगियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से चिकित्सा केंद्र के संपर्क में रहने की सलाह दी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कहा कि मरीज चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित दवा लेने के साथ पोषक तत्वों का सेवन करें।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. संजय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पोषण पोटली वितरण में छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक डॉ. अंबरीश राय, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, प्रो. केके सिंह, प्रो. नंदिनी सिंह, डॉ. भारती रस्तोगी, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. जेपी यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार राय सहित अन्य निश्चय मित्र शिक्षकगण का सहयोग रहा।

काशी विद्यापीठ में 50 छात्राओं को लगी HPV वैक्सीन, बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

काशी विद्यापीठ में 50 छात्राओं को लगी HPV वैक्सीन, बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

कैंसर जागरूकता सेमिनार में कुलपति बोले- राष्ट्रहित में बच्चियों के पालन-पोषण और स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27, एचपीवी जागरूकता सेमिनार और ‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ’ अभियान का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग, चिकित्सा विज्ञान संकाय और स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि राष्ट्रहित में बच्चियों की शिक्षा, पालन-पोषण और स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए परिवार और समाज को मिलकर काम करना चाहिए।

मुख्य वक्ता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित कुमार दुबे और उप प्रतिरक्षण अधिकारी चंदौली आलोक कुमार सिंह ने गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

वक्ताओं ने बताया कि बालिकाओं को एचपीवी संक्रमण से होने वाले रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला का परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया।

वक्ताओं ने बताया कि बालिकाओं को एचपीवी संक्रमण से होने वाले रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला का परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया।

वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान चंदौली जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की 50 बालिकाओं को उनके अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति में एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग चंदौली और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सहयोग किया।

कार्यक्रम का स्वागत चिकित्सा विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. पितांबर दास और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने किया। संचालन डॉ. चंद्रमणि तथा धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय की चिकित्साधिकारी डॉ. रत्ना राय ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक डॉ. अंबरीश राय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. संजय, प्रो. भारती रस्तोगी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. जय प्रकाश यादव सहित विश्वविद्यालय और चिकित्सा विभाग के अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

 

Share this story